{"_id":"3a9d14fa-e9eb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-kills-his-wife-shoots-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नहीं बन पाई मां, तो पति ने दी सजा-ए-मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी नहीं बन पाई मां, तो पति ने दी सजा-ए-मौत
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। दोनों एक-दूसरे का साथ्ा पाकर बहुत खुश भी थे। लेकिन ज्यों-ज्यों साल बीतते गए दोनों के प्यार में कमी आती गई। वजह थी लड़की का मां नहीं बन पाना।
विज्ञापन
मामला लखनऊ से सटे रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र के बघैल मजरे खरौली गांव का है।
अक्सर होती थी कहासुनी
सूत्रों की मानें तो अकरम और अफसर जहां की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के इतने साल बाद भी कोई संतान नहीं होने की वजह से दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
बुधवार को दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कोई नहीं था घर पर
बुधवार को अकरम के खेत में धान लग रहे थे। मां, बाबा और भाई खेत चले गए थे। घर पर सिर्फ अकरम और उसकी पत्नी अफसर जहां थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में दोनों की लड़ाई हुई और फिर अकरम ने अपना आपा खो दिया।