फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man harassed her wife in uttar pradesh

औलाद पैदा नहीं हुई तो पति ने कर डाली हैवानियत

Fri, 07 Jun 2013 11:07 AM IST
चौबेपुर (वाराणसी)/ब्यूरो
चौबेपुर (वाराणसी)/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
man harassed her wife in uttar pradesh

शादी के नौ साल बाद भी औलाद पैदा नहीं होने पर एक पति ने बेरहमी की हद पार कर दी। उसने बुधवार की रात नशीला पदार्थ खिलाकर पत्नी के निजी अंग में शीशी ठूंस दी।

विज्ञापन


उसके बाद उसने अपने एक दोस्त के जरिए पत्नी को मायके छुड़वा दिया। दर्द होने पर युवती जब डॉक्टर के पास गई तब यह मामला सामने आया।

घरवालों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इलाज कराने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मामला वाराणसी का है।

चौबेपुर की एक युवती की शादी चौक के एक युवक से जनवरी 2004 में हुई थी। शादी के काफी दिनों बाद भी संतान नहीं होने पर ससुराल वाले युवती को ताने देते रहते थे। पति भी दूरी बनाकर रखता था।
विज्ञापन


बुधवार की रात ननदों ने युवती की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर पति ने प्यार के बहाने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने पर उसने पत्नी के निजी अंग में शीशी ठूंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसके दोस्त ने स्कूटर पर बैठाकर युवती को उसके मायके छोड़ आया। दोपहर में युवती के निजी अंग में तेज दर्द होने लगा। दर्द बढ़ने पर परिजन युवती को लेकर डॉक्टर के पास गए।


महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसके निजी अंग में शीशी फंसी है। परिजनों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बताई गई है।

एसएसपी अजय मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed