{"_id":"f05692b2-80a5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"man-allegedly-raped-her-wife-with-his-cousin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर गैंगरेप के बाद MMS बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर गैंगरेप के बाद MMS बनाने का आरोप
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अपने पति पर चचेरे भाइयों के साथ मिलकर गैंगरेप करने और उसका एमएमएस बनाने का आरोप लागाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया हैं। उसका कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
मदीना कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर पति पर बेहद संगीन आरोप लगाए। पीड़िता का कहना है कि उसकी करीब चार साल पहले मोहल्ले में ही शादी हुई थी। एक जनवरी को उसके पति ने तमंचे के बल पर दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर उसकी आबरू लूट ली और मोबाइल से एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
किसी को भी इस संबंध में बताने पर उसने एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि उस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उससे पहले उसकी पत्नी की लद्धावाला मोहल्ले में शादी हुई थी। उसने पहले पति को भी इसी तरह से परिजनों के साथ मिलकर ब्लैकमेल किया था, जिसके चलते उसका तलाक हो गया था।
एसओ कमल सिंह यादव का कहना है कि महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके संबंध में जांच की जा रही है।