{"_id":"cf1f9458-a07c-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"make-me-pm-i-am-sitting-ready-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं तो तैयार बैठा हूं: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं तो तैयार बैठा हूं: आजम
रामपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। उनकी ये इच्छा पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाहर आ ही गई।
विज्ञापन
उन्होंने जब कहा कि मुसलमान भी देश का पीएम बन सकता है। तो उसके बाद खुद को पीएम बनाए जाने के सवाल पर आजम बोले कि बनाओ ना, मैं तो तैयार बैठा हूं, जब कहोगे जिस हाल में रहूंगा चला आऊंगा।
विज्ञापन
फिर बोले, वैसे तो मैं वजीरे आजम हूं ही। नाम है आजम और हूं वजीर। बन गया ना वजीरे आजम। कैबिनेट मंत्री आजम सोमवार को रामपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम पर हमला पर मुझ पर दबाव बनाने के लिए किया गया है।
किसी का नाम लिए बिना आजम खां ने कहा कि कुछ लोग यह जताना चाहते हैं कि मेरे साथ नहीं रहोगो तो देख लो क्या हाल होगा। डीएमके ने जब केंद्र सरकार से समर्थन लेने की घोषणा की थी करुणानिधि के बेटे के यहां सीबीआई का छापा पड़ गया। उन्होंने कहा कि हम किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं।
आजम खां ने जिले में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर कहा कि इंसानी जान सबसे कीमती है। इंसानी जान को बचाने के लिए किसी जानवर को मारा जा सकता है। कुत्ते अगर लोगों को काट रहे हैं, उनकी जान ले रहे हैं तो पब्लिक उनसे क्यों नहीं निपट रही है।