{"_id":"5908c08b4f1c1b2165442f45","slug":"youth-killed-in-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसे में युवक की मौत , चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत , चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत , चार घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेवर क्षेत्र में कुसमरा मार्ग पर सड़क किनारे चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक मार्ग पर शव रखकर जाम लगा। वहीं दन्नाहार और बिछवां थाना क्षेत्र में हुए हादसों में एक मासूम सहित चार लोग घायल हुए हैं।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव कूंढी निवासी भोजराज सक्सेना (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार दोपहर वह गांव पदमनेर से खेत में मजदूरी कर पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। तभी पदमनेर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया हादसे में भोजराज की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश
फिरोजाबाद के गांव मुसादपुर निवासी सोमेश कुमार मंगलवार को बाइक से पत्नी संध्या और दो वर्षीय पुत्री रानी के साथ ससुराल थाना बेवर क्षेत्र के गांव टिकुरी मोटा जा रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र के मैनपुरी-सिरसागंज पर पहुंची तभी पीछे से आ रही लाल रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक चालक कार को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा पर फोन कर हादसे की जानकारी दी। करीब एक घंटा तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो 100 नंबर पर फोन किया। यह नंबर नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को सड़क से उठाकर पेड़ की छांव में बैठा दिया। कुछ देर बाद थाना पुलिस पहुंच गई। एक घंटा बाद एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फकैता निवासी सुरेश मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह जीटी रोड पर जलमार्ग के समीप सड़क पार कर रहा था। तभी कुरावली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक रामवरन निवासी गांव धनमऊ ने टक्कर मार दी।