{"_id":"6559e9f07a0757903f084bc4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-kalindi-express-in-mainpuri-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान
Sun, 19 Nov 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:26 PM IST
सार
मैनपुरी में फर्रुखाबाद निवासी युवक कालिंदी एक्सप्रेस से कट गया। कोसमा स्टेशन के पास हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोसमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ड्राइविंग लाइसेंस पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस के कोसमा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक ट्रेन की चपेट में आया था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों से पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पैंट की जेब से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस से मरने वाले युवक की पहचान मुनेश्वर सिंह (33) निवासी गांव बिजौरी थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजन से संपर्क कर उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।