{"_id":"655c8fbeb4250ed7330ce575","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-due-to-domestic-dispute-in-mainpuri-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फंदे से झूलकर युवक ने किया सुसाइड, घर में चल रही थी कलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फंदे से झूलकर युवक ने किया सुसाइड, घर में चल रही थी कलह
Tue, 21 Nov 2023 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:39 PM IST
सार
मैनपुरी में फंदे से झूलकर युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया गया कि घर में कलह चल रही थी। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
थाना करहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू क्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से बात करके घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मनफूल की है। गांव निवासी अंशुल (30) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया गया कि अंशुल के पिता वीरपाल की करीब 23 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों से ही आपसी कलह चल रही थी। बीती रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए गया। रात में ही उसने पंखा के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: ग्राम प्रधान ने किया 40 लाख का गबन, जांच में मिली दोषी; डीएम ने सीज किए अधिकार... सचिव निलंबित
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे की ओर गए। वहां अंशुल का शव लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशुल की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।