फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth brutally Murdered in Mainpuri

UP: धारदार हथियार से गले और चेहरे पर वार, जिस तरह की युवक की हत्या, कांप गए घरवाले; खेत पर मिली लाश

Wed, 01 Apr 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 11:43 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कुत्तों को भोंकते देखा तो खेत में बने कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर आलोक का शव लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा था। शव को देखकर ग्रामीणों आलोक के घरवालों को तुरंत सूचित किया। वहीं, हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन
Youth brutally Murdered in Mainpuri
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के गांव रतनपुर किरकिच में बुधवार रात धारदार हथियार से गले पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक आलोक (22) का शव उसके आलू के खेत में बने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एलाऊ थाना पुलिस, सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव रतनपुर किरकिच निवासी आलोक पुत्र स्व. प्रहलाद सिंह के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में आलू की खुदाई चल रही है। आलू खेत में ही रखा है, जिसकी रखवाली के लिए आलोक कई दिन से खेत पर बने कमरे में ही सो रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर गया था। रात करीब 9:30 बजे खेत के आसपास कुछ कुत्ते भोंकने लगे। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुत्तों को भोंकते देखा तो खेत में बने कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर आलोक का शव लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा था। शव को देखकर ग्रामीणों आलोक के घरवालों को तुरंत सूचित किया। वहीं, हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उसके गले और चेहरे पर वार किए गए हैं, जिससे युवक का काफी रक्त निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आलोक के परिजन खेत पर पहुंच गए। जमीन पर लहूलुहान स्थिति में पड़े आलोक के शव को देखकर चीख-पुकार मच गई। वारदात की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस सहित फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित कर सभी सबूत अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। वहीं, हत्या के खुलासे के लिए टीम को लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed