फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth Bludgeoned to Death with Brick in Bhogaon

Mainpuri Crime: भोगांव में युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस; आरोपी फरार

Wed, 19 Nov 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 09:28 AM IST
सार

मैनपुरी के भोगांव में युवक की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक का नाम रंजीत सिंह बताया गया है। 

विज्ञापन
Youth Bludgeoned to Death with Brick in Bhogaon
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भोगांव के गांव नाका में पशु बांधने के विवाद के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों पर ईंट मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक बचपन से अपने मामा के घर पर रह रहा था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जनपद एटा के गांव दलेलपुर निवासी 27 वर्षीय रंजीत लोधी बचपन से ही नाना भोजराज के घर पर रह रहा था। मां गंगाश्री भी उनके साथ रह रही थीं। घर के सामने ही मामा के ताऊ का परिवार रह रहा था। कुछ समय पहले रिश्तेदारों ने अपनी जगह को ऊंचा करा लिया था, वहां पशुओं को बांध रहे थे, ऊंचाई होने की वजह से गंदगी रंजीत के घर की ओर आती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी इसी को लेकर विवाद हुआ। मृतक की मां गंगाश्री और मामा ने आरोप लगाया कि नामजद रिश्तेदारों ने घर से बाहर जाते समय रंजीत पर हमला कर दिया। ईंट से प्रहार कर उसे मार डाला। घायल रंजीत को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक गांव पहुंचे, घटना के बारे में जानकारी जुटाई। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता पुत्र था रंजीत
एटा के गांव दलेलपुर की रहने वाली गंगाश्री के पति शराबी थे, इकलौता पुत्र रंजीत गलत सोहबत में न पड़ जाए। इस वजह से उन्होंने बेटे को ननिहाल गांव नाका भोगांव मामा राजेश के घर भेज दिया था। रंजीत की परवरिश मामा के घर पर हुई, मां भी अधिकतर बेटे के साथ ही रहती थी। मामा राजेश की पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, एक बेटा दिव्यांग था। मामा ने भांजे रंजीत पर अपार प्रेम लुटाया और अपने हिस्से की दो बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। बड़े होने के साथ रंजीत ने जमीन पर मेहनत की और धीरे-धीरे खुशहाल जीवन जीने लगा था। शादी होने के बाद दो बच्चों का पिता बन गया था। मगर, बुधवार को उसकी खुशियों पर किसी की नजर लग गई। रंजीत की मौत के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed