{"_id":"69fde21e90ae5b74cd0bc533","slug":"young-woman-disappears-from-home-with-mother-jewelry-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेरिका में नाैकरी का झांसा, मां के 11 लाख रुपये के आभूषणों संग गायब हुई युवती; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेरिका में नाैकरी का झांसा, मां के 11 लाख रुपये के आभूषणों संग गायब हुई युवती; तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 08 May 2026 07:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 08 May 2026 07:13 PM IST
सार
मैनपुरी में एक युवती अपने घर से मां के जेवर लेकर गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती को अमेरिका में नाैकरी का झांसा दिया गया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
girl (demo pic)
- फोटो : freepik
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय युवती को बिछवां क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अमेरिका में नौकरी दिलाने के सपने दिखाए। उसका पासपोर्ट बनवाया, नौकरी की चाहत में युवती घर से करीब 11 लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है। उधर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।
युवती के भाई ने बताया कि छोटी बहन ने फ्लाइट अटेंडेंट का कोर्स किया था। वह थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ के रहने वाले शिवांग को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। शिवांग ने बहन को बताया कि भाई नागेंद्र कुमार मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। वह तुम्हारी नौकरी अमेरिका में लगवा सकते हैं। अपना पासपोर्ट बनवा लो, नागेंद्र से फोन पर बात कराई और फिर बहन का पासपोर्ट बनवाया। बहन से कहा कि अपने पापा से 10 लाख रुपये लेकर मेरे साथ चलो। बहन ने जब इस बारे में पिता को बताया तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया।
इसके बाद नागेंद्र के कहने पर दो मई की रात को बहन ने मां के सारे जेवर जिनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। एक सूटकेस में रख कर नागेंद्र के घर पर भिजवा दिए। अगले दिन ट्यूशन पढ़ाने की बात कह कर घर से चली गई। भाई ने बताया नागेंद्र नौकरी का झांसा देकर अपने भाई की मदद से बहन को अपने साथ ले गया है। अनहोनी की आशंका व्यक्त की। जब नागेंद्र के परिजन से बात की तो उन लोगों ने सही से बात नहीं की। कोतवाली पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।