{"_id":"66dc876e4eb6de371d05d3c0","slug":"young-man-travelling-on-bike-was-shot-in-mainpuri-police-admitted-injured-to-hospital-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाइक पर जा रहे युवक को मारी गोली, रिश्तेदार पर आरोप; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाइक पर जा रहे युवक को मारी गोली, रिश्तेदार पर आरोप; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बाइक पर जा रहे युवक को गोली मार दी गई। रिश्तेदार पर आरोप है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल विनोद कठेरिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ने अपने एक रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शनिवार की देर देर रात कुसमरा चौकी क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग स्थित महाबोधि कालेज के सामने बाइक सवार युवक घायल हालत में पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में मिले युवक में अपना नाम विनोद कठेरिया निवासी गांव बुढौली थाना किशनी बताया।
विज्ञापन
युवक ने अपने रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन