{"_id":"65be1c40bfe875404a003015","slug":"young-man-died-while-condition-of-his-relative-critical-due-to-collision-with-container-in-mainpuri-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से एक की मौत: रिश्तेदार की हालत नाजुक; नवजात नातिन की मौत पर बेटी का हाल जानने अस्पताल गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से एक की मौत: रिश्तेदार की हालत नाजुक; नवजात नातिन की मौत पर बेटी का हाल जानने अस्पताल गया था
Sat, 03 Feb 2024 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:28 PM IST
सार
मैनपुरी में कंटेनर की टक्कर से एक की मौत हो गई। जबकि रिश्तेदार की हालत नाजुक है। वह नवजात नातिन की मौत पर बेटी का हाल जानने अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात कंटेनर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह नवजात नातिन की मौत के बाद बेटी का हाल जानने अस्पताल पहुंचा था। वहां से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
मूस रूप से फर्रुखाबाद जिले के पिपर गांव निवासी सत्यप्रकाश (47) की पुत्री शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली में ब्याही है। मेडिकल कॉलेज सैफई में पुत्री ने एक बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार को नवजात की मृत्यु हो गई थी। सत्यप्रकाश अपने रिश्तेदार रामू यादव के साथ मेडिकल कॉलेज गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कीरतपुर चौकी क्षेत्र में मार्ग से गुजर रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सत्यप्रकाश का शव मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन