फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died due to lightning who went to graze cattle in Mainpuri

Mainpuri News: आसमानी बिजली गिरने से पशु चराने गए युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Wed, 21 Jun 2023 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 02:26 PM IST
सार

मैनपुरी में आसमानी बिजली गिरने से पशु चराने गए युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man died due to lightning who went to graze cattle in Mainpuri
Mainpuri News: अवनीश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पशु चराने गए युवक की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। घर वालों को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने इसकी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन

युवक के ऊपर गिर गई आसमानी बिजली

घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव टीकराहार की है। गांव निवासी किसान अवनीश (35) मंगलवार की शाम खेत पर पशु चराने के लिए गया था। शाम करीब 5:30 बजे बारिश होने लगी। इसी बीच कड़क के साथ उसके आसमानी बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

लोगों ने देखा तो परिजन को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed