फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after his bike collided with divider in Mainpuri

Mainpuri: डिवाइडर से टकराई बाइक... युवक की मौत; काम समाप्त करके एलाऊ से लौट रहा था घर

Tue, 11 Jun 2024 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

मैनपुरी में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह काम समाप्त करके एलाऊ से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
young man died after his bike collided with divider in Mainpuri
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर एलाऊ चौराहा से भांवत जाने वाले मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के एलाऊ चौराहा से भांवत जाने वाले मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर निवासी सुनील यादव उर्फ बीटू (37) मंगलवार की दोपहर किसी काम से एलाऊ गया था। वह बाइक से एलाऊ चौराहा भोगांव मार्ग पर जा रहे थे। तभी एलाऊ तिराहा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे में युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed