{"_id":"64ede4b7fba367b73c04aa8a","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-train-in-mainpuri-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रक्षाबंधन पर नौकरी से छुट्टी लेकर आया घर, दो दिन बाद लौटना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रक्षाबंधन पर नौकरी से छुट्टी लेकर आया घर, दो दिन बाद लौटना था
Tue, 29 Aug 2023 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:59 PM IST
सार
मैनपुरी में ट्रेन की चपेट आने से युवक की मौत हो गई। वह सुबह सुबह शौच करके पटरी की तरफ से वापस घर लौट रहा था। रक्षाबंधन पर प्राइवेट नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह शौच करके रेलवे पटरी की तरफ से वापस लौट रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह इकलौता पुत्र था। की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह सूरत में नौकरी करता था। राखी के त्योहार पर वह घर आया था।
विज्ञापन
हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला कोंडर गांव के पास हुआ। गांव निवासी राकेश कुमार के दो बेटी और एक बेटा था। राकेश का 18 वर्षीय पुत्र मोहित यादव मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के निकट चला गया। रेलवे लाइन के आसपास अरिंद नदी का पानी भरा होने के कारण वह शौच कर रेलवे पटरी से होते हुए घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा
विज्ञापन
इसी समय शिकोहाबाद की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन को वह नहीं देख सका। वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंचे परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। मोहित अपने परिवार के भरणपोषण के लिए सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक
ग्रामीणों ने बताया कि इसी साल उसने अपनी बहन की शादी की थी। बहन को रक्षाबंधन पर सिवाइयां व अन्य सामान भेजना था, इसलिए वह घर आया हुआ था। 25 अगस्त को मोहित अपनी बहन की ससुराल सिवाइयां आदि पहुंचाकर आया था। छोटी बहन और परिजन के कहने पर वह रक्षाबंधन के कारण घर रुक गया था। रविवार को उसे सूरत वापस जाना था।