{"_id":"64edd81312cdc157340db1ca","slug":"bike-rider-woman-killed-while-youth-seriously-injured-in-dcm-collision-in-mainpuri-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक
Tue, 29 Aug 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:05 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह कुरावली मार्ग पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुरेंद्र भारती मंगलवार की सुबह पत्नी चरन देवी (50) के साथ राधा नगर स्थित मकान से आवास विकास आ रहे थे। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर डॉ. किरन सौजिया स्कूल के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद सुरेंद्र काफी दूर जाकर गिरे। वहीं चरन देवी के ऊपर से डीसीएम का पहिया निकल गया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। घायल सुरेंद्र को अस्पताल भिजवाया।