फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide by hanging himself who returned from police recruitment exam in Mainpuri

UP: पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटा युवक फंदे से झूला, घरवालों ने देखा तो निकल गई चीख

Mon, 19 Feb 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself who returned from police recruitment exam in Mainpuri
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर घर लौटे युवक ने खुदकुशी कर ली। रविवार को द्वितीय पाली में उसकी परीक्षा थी। देर रात परिजन को जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर कालोनी की है। यहां के निवासी ऋषभ भदौरिया (25) रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने गया था। शाम को परीक्षा देकर घर लौटा। उसने रात को खाना खाया। इसके बाद फिर सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। देर रात करीब 11 बजे जब मां रानी देवी जब ऋषभ के कमरे की ओर गई तो अंदर का नजारा देख चीख निकल गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी ली

जानकारी होते ही घर में अफरा तफरी मच गई। आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। परिजन ऋषभ को फंदे से उतारने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन नहीं बता पा रहे खुदकुशी की वजह

शिव नगर कालोनी निवासी ऋषभ रविवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर आया था। सब कुछ सामान्य था। इसके बाद अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने खुदकुशी कर ली। इसका जवाब परिजन के पास नहीं है। मृतक के पिता की करीब आठ माह पूर्व कैंसर के चलते मौत हो चुकी थी। ऋषभ माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शनिवार को ऋषभ की दो बहनें बेबी और शिवी ने भी पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है। भाई की मौत से वह बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed