फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   son of sub inspector beat up girl and pelted stones at her house for opposing molestation in Firozabad

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरोगा पुत्र का तांडव: किशोरी को पीटा और घर पर किया पथराव; पुलिस से की धक्का-मुक्की

Sun, 20 Aug 2023 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 10:36 PM IST
सार

फिरोजाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरोगा पुत्र ने तांडव काटा। विरो करने पर किशोरी को पीटा और उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस से भी धक्का-मुक्की की। 

विज्ञापन
son of sub inspector beat up girl and pelted stones at her house for opposing molestation in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार रात करीब 9.30 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर दरोगा पुत्र ने जमकर तांडव काटा। विरोध करने पर किशोरी को पीटा और उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी धक्का मुक्की की। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां आगरा फायर ब्रिगेड में तैनात दारोगा का पुत्र मोहल्ले की रहने वाली किशोरी से कई दिन से छेड़खानी कर रहा था। किशोरी ने कई बार विरोध किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार रात भी किशोरी से उसने छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी: दो की मौत, आठ की हालत नाजुक; मथुरा जा रहा था 90 लोगों का दल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक ने किशोरी के घर पर पथराव भी किया। इससे भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्का-मुक्की की। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोपी ललित यादव के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed