फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man accused of burning teenager alive who madly in one sided love In Mainpuri

UP Crime: सिरफिरे ने भाई की आंखों के सामने बहन को जिंदा जला दिया, एकतरफा प्यार में था पागल, किशोरी करती विरोध

Wed, 17 May 2023 11:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 11:56 AM IST
सार

मैनपुरी में सिरफिरे ने भाई की आंखों के सामने बहन को जिंदा जला दिया। युवक एकतरफा प्यार में पागल था। किशोरी इसका विरोध करती थी। 

विज्ञापन
young man accused of burning teenager alive who madly in one sided love In Mainpuri
UP Crime: सिरफिरे ने भाई की आंखों के सामने बहन को जिंदा जला दिया, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में किशोरी को जिंदा जला दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आंखों के सामने जिंदा जलते और उसकी चीख सुनकर आठ वर्षीय भाई सदमे में चला गया। घटना से पूरा परिवार दहशत में है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा गांव की है। गांव निवासी राजेश कुमार को एक बेटी शिल्पी (17) और एक बेटा अर्पित (8) है। राजेश किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की सुबह भी वह परिवार के खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर खाना बनाने के लिए शिल्पी को और उसकी मदद के लिए अर्पित को घर पर छोड़ गया था। 

विज्ञापन

अंकित को देख भाई-बहन डर गए

अर्पित ने बताया कि दोपहर का समय था। इसी समय पड़ोस में रहने वाला अंकित उसके घर आ गया। अंकित को देख शिल्पी और अर्पित डर गए। वह उसे घर से जाने के लिए कहने लगे। बताया कि अंकित अक्सर दीदी के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। वह उससे प्यार करने का दावा करता और उसके लिए कुछ भी करने की बात कहता। लेकिन, दीदी उससे प्यार नहीं करती थी। वह छेड़छाड़ का विरोध करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर करने लगा छेड़छाड़ 

बताया कि अंकित दीदी के साथ छेड़छाड़ करता है, यह बात उसके घर वालों को भी पता थी। शायद इसलिए भी वह अर्पित के घर पर छोड़कर गए थे। शिल्पी के एकतरफा प्यार में पागल अंकित मंगलवार की दोपहर भी उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो सिरफिरा अंकित गुस्से से पागल हो गया।

जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागी

बताया कि वह घर के अंदर गया। उसे सामने एक बोतल में मिट्टी का तेल रखा दिख गया। उसने मिट्टी की तेल उठाया और दीदी के ऊपर उड़ेल दिया। वह मिट्टी के तेल में पूरी तरह भीग गई। इसके बाद वह कुछ समझ पाती सिरफिरे ने माचिस से आग लगा दी। आग की लपटों की तपन से वह चीखने लगी। वह जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागी। 
 

भाई के आंखों के सामने बहन जिंदा जल गई

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। दृश्य देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। आंखों के सामने बहन को जिंदा जलते और चीख सुनकर अर्पित सदमें में चला गया। उसके मुंह से आवाज निकलनी बंद हो गई। लोगों की सूचना पर राजेश व परिजन भागते हुए घर पहुंचे। वह बेटी को लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचे। 

गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है

यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां कुछ ही समय में शिल्पी ने दम तोड़ दिया। घर में चीख पुकार मची हुई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। राजेश ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं

राजेश ने कहा कि मेरी लाडो तो इस दुनिया को छोड़कर चली गई। लेकिन, आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रभारी एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed