फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Worker electrocuted while pouring concrete for a lintel; dies.

Mainpuri News: लिंटर डालते समय मजदूर को लगा करंट, मौत

Wed, 08 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Worker electrocuted while pouring concrete for a lintel; dies.
फोटो 31 मृतक दरवेश
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम गग्गरपुर में लिंटर डालते समय मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गग्गरपुर गांव में अजय पाल के घर का लिंटर डाला जा रहा था। जहां पास के ही गांव कमलपुर निवासी 34 वर्षीय दरवेश पुत्र तुलसीराम मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे लिंटर डाला जा रहा था इस दौरान दरवेश को किसी कारण से करंट लग गया। जिससे वह गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल सीएचसी बेवर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक की पत्नी शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र शाहिद 8 वर्ष, लकी 6 वर्ष, पीयूष 4 वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed