फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women will perform puja for the long life of their children, preparations complete

Mainpuri News: संतान की लंबी आयु के लिए पूजन करेंगी महिलाएं, तैयारियां पूरी

Mon, 05 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women will perform puja for the long life of their children, preparations complete
फोटो 20 बजाजा बाजार स्थित दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं आज सकट चतुर्दशी का पर्व श्रद्धाभाव से मनाएंगी। महिलाओं ने पर्व को मनाने की तैयारियां को पूरा कर लिया है। सोमवार को शहर के बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चतुर्दशी, जिसे सकट चौथ या तिलकुट चौथ भी बोला जाता है, मनाया जाता है। भगवान गणेश को समर्पित इस पर्व पर माताएं अपनी संतान की की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सभी बाधाओं के निवारण के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद माताएं चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और तिल-गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाकर व्रत का पारण करती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को माताओं ने पर्व को मनाने के लिए तैयारियों को पूरा किया। घरों में स्थित पूजा स्थलों पर विशेष सफाई की। बाजारों में पूजन सामग्री के साथ तिल और गुड़ की खरीदारी की गई। दुकानों पर महिलाओं को पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री खरीदारी करते हुए देखा गया। सकट चौथ का पर्व छह जनवरी को मनाया जाएगा, इस दिन चंद्रोदय रात आठ बजकर 54 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed