फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women performed Holika Puja with devotion.

Mainpuri News: महिलाओं ने श्रद्धाभाव के साथ किया होलिका पूजन

Mon, 02 Mar 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women performed Holika Puja with devotion.
फोटो 14 लेनगंज ​स्थित दुकान से पिचकारियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। जिलेभर में सोमवार को कई स्थानों पर होलिका रखी गईं। महिलाओं ने श्रद्धाभाव से होलिका पूजन किया। बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ रंग खेला जाएगा। जनपद में अधिकतर स्थानों पर शुभ मुहूर्त के अनुसार मंगलवार की होलिका दहन किया जाएगा। वहीं,होलिका दहन से पहले बाजारों में होली का रंग देखने को मिला। लोगों ने पिचकारियों, अबीर-गुलाल के साथ चिप्स-पापड़ आदि की जमकर खरीदारी की।जनपद के करीब 2300 स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन और मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाना था। हालांकि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे से ही भद्रा शुरू होने के चलते होलिका दहन नहीं हुआ। तय किया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भद्रा समाप्त होने पर होली जलेगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर मंगलवार रात को चंद्र ग्रहण समाप्त हाेने के बाद होली जलाई जाएगी। वहीं, शहर के बाजारों में दिनभर होली की रौनक दिखाई दी। सोमवार को लोगों ने बाजार में खरीदारी की। पिचकारी, अबीर-गुलाल, चिप्स-पापड़ के साथ गुजिया, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री की खरीदारी की गई। दिनभर बाजारों में रौनक रहने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।होली का त्योहार स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है। होली पर गुजिया, मठरी, सेव और दही बड़े हर घर में बनते हैं। लेकिन समय का अभाव होने के कारण लोग पकवान को घर में बनाने के बजाय बाजार से खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में गुजिया की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। इसमें रिफाइंड, देशी घी और शहद वाली गुजियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं, इसकी कीमत 380 रुपये से लेकर 820 रुपये किलो तक है। बाजार में मठरी, खस्ता और बेसन के सेव की भी खूब बिक्री हो रही है।बाजारों में होली के लिए रंग-बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और रंगों की दुकानें सजी हुई हैं। सोमवार को दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही, लोगों ने पिचकारियों, अबीर-गुलाल और रंगों की जमकर खरीदारी की। बच्चों को डिजाइन पिचकारियां सबसे अधिक पसंद आ रही हैं। वहीं, युवा गुलाल टैंक और स्मोक की खरीदारी कर रहे हैं।होली के बाद घरों में मेहमान जाएंगे, मेहमान नवाजी में कोई कमी न रहे इसके लिए लोग चिप्स-पापड़ की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में स्थित दुकानों पर मूंगदाल, चना दाल, मेथी, साबूदाना, चावल, आलू और मक्का के पापड़ की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। इस साल चना दाल और मेथी पापड़ बाजार में नया होने के कारण ग्राहकों को खूब भा रहा है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और उपहार में देने के लिए गिफ्ट हैंपर भी खूब बिक रहे हैं।समय के साथ होली मनाने का तरीका भी बदल गया है। बच्चों और युवाओं में रंगों के त्योहार के लिए विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। हर किसी ने अपने-अपने ढंग से होली मनाने की तैयारियां कर ली हैं। रंग खेलने के लिए बच्चों के लिए रंग-बिरंगी टी-शर्ट उपलब्ध हैं। युवाओं के सफेद कुर्ता खूब बिक रहा है।

फोटो 14 लेनगंज स्थित दुकान से पिचकारियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed