फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   woman going to meet her sick brother was hit by tractor died on spot

Mainpuri: बीमार भाई से मिलने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर...माैके पर ही माैत, बेटा गंभीर घायल

Mon, 12 May 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 12 May 2025 06:58 PM IST
सार

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की माैत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
woman going to meet her sick brother was hit by tractor died on spot
महिला की माैत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार सुबह अपने बीमार भाई को देखने सैफई जा रही जुडै़ला गांव की 50 वर्षीय विमला देवी की शहर के भदावर हाउस के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनका पुत्र नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव जुडै़ला निवासी विमला देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर इटावा स्थित मेडिकल कॉलेज सैफई जा रही थीं, जहां उनके भाई भर्ती हैं। कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के नजदीक पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके गंभीर रूप से घायल बेटे को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विमला देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed