फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman dies under suspicious circumstances in mainpuri

Mainpuri: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत...परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Sep 2025 04:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 04:46 PM IST
सार

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में माैत की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। 

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in mainpuri
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के गांव संतपुर की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार को थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संतपुर की रहने वाली 36 वर्षीय ममता देवी की 22 सितंबर को हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। इस दौरान वहां पहुंचे मायके वाले आगरा ले गए। 
विज्ञापन


 

वहां उपचार के दौरान मंगलवार को ममता की मौत हो गई। मायके वाले शव को लेकर गांव संतपुर आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। 

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी, परिजन की तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें-डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed