फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST Update: New Slabs Stores to Display Pre- and Post-GST Prices

डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट

Wed, 24 Sep 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद ग्राहक असमंजस की स्थिती में हैं। ऐसे में दुकानों पर जीएसटी से पहले और बाद की रेट लिस्ट लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
GST Update: New Slabs Stores to Display Pre- and Post-GST Prices
डीएम आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) स्लैब में बदलाव हुए हैं। 12% और 28% स्लैब खत्म हो गए। सिर्फ 5% और 18% स्लैब रहेगा। ऐसे में ब्रेड, डेयरी उत्पाद, कपड़े, मोबाइल, टीवी, बाइक, कार, होटल रूम, जिम, सैलून आदि सस्ते हुए हैं। सस्ती दरों का लाभ जनता को मिले। इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी बाजारों में थोक, फुटकर विक्रेताओं को जीएसटी स्लैब में बदलाव से पहले और बाद की रेट लिस्ट चस्पा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय उद्योग व वाणिज्य बंधु बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जीएसटी में हुए सुधार का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों और उद्यमियों से अपील की। कहा कि जीवन रक्षक दवाओं पर 5% जीएसटी है। कई आवश्यक वस्तुएं ऐसी हैं जिन पर जीएसटी शून्य है। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। ऐसे में ग्राहकों की सहूलियत के लिए सभी दुकानों पर प्री-जीएसटी और पोस्ट जीएसटी रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है। जीएसटी और रेट लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेठा इकाइयों को मिलेंगे पीएनजी कनेक्शन
भगत सिंह द्वार पेठा कुटीर उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बैठक में नूरी दरवाजा स्थित पेठा इकाइयों को पीएनजी कनेक्शन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। डीएम ने इस संबंध में 26 सितंबर को कलेक्ट्रेट में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नमक की मंडी में लटके तार हटाने और मोती प्लाजा से चांदी वाली गली तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। शाहगंज बाजार में जाम से निजात के लिए रेलवे ब्रिज तक अतिक्रमण हटाने, फुटपाथ कब्जा मुक्त कराने पर नगर निगम से जवाब-तलब किया।


 
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर गंभीर चर्चा
- संयुक्त आयुक्त जीएसटी ग्रेड-1 प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि 95% वस्तुएं 5% जीएसटी के दायरे में आ चुकी हैं।
- आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि दुकानदार ग्राहक को नई रेट का लाभ पहुंचाएं।
- व्यापारी नेता जय पुरसनानी ने कहा शाहगंज में रुई की मंडी रेलवे फाटक तक जाम से निजात दिलाई जाए।
- ट्रांसपोर्ट कारोबारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा सेवला रोड और ग्वालियर रोड पर अधूरे कार्य से जनता परेशान है।
- संजय प्लेस में पार्किंग की समस्या को खत्म कराने और स्थायी समाधान के लिए कमेटी गठन की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed