फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman dies after being hit by car; murder alleged.

Mainpuri News: कार की टक्कर से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 25 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car; murder alleged.
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव चंदाई में शुक्रवार सुबह खेत से घास काटकर बेटे के साथ घर लौट रही महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के बेटे ने गांव के ही एक युवक पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव चंदाई निवासी नेकराम कठेरिया की पत्नी सुमन (35) शुक्रवार सुबह बेटे सत्यम के साथ खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं। घास काटने के बाद मां-बेटे घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने सुमन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन घायल सुमन को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र सत्यम ने आरोप लगाया कि रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने साजिश के तहत मां की गाड़ी से कुचल कर हत्या कराई है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


महिला की कार की टक्कर लगने से मौत हुई है। यह हादसा है या कोई साजिश। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
सच्चिदानंद सिंह, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed