फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   woman accused her husband of second marriage In Mainpuri demanded to register case

UP: तीन बच्चों के बाप को हुआ प्यार...गांव आकर कर ली दूसरी शादी, हकीकत सामने आई तो परिवार में आया भूचाल

Tue, 17 Oct 2023 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 07:49 PM IST
सार

मैनपुरी में तीन बच्चों के बाप को युवती से प्यार हो गया। वह दिल्ली से गांव आकर दूसरी शादी कर ली। हकीकत सामने आई तो परिवार में कलह शुरू हो गई।  

विज्ञापन
woman accused her husband of second marriage In Mainpuri demanded to register case
शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को महिला थाने पहुंची। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। कुछ दिन पहले गांव आए पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने के बाद जब वह गांव स्थित घर पर आई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। गांव निवासी मालती देवी ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामनगर निवासी एक युवक के साथ हुई है। उसके तीन बच्चे हैं, वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। पति अक्सर गांव आते थे, शक होने पर जब उसने जानकारी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पता चला कि पति ने गांव में दूसरी शादी रचा ली है। वह गांव आई तो पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे घर में नहीं घुसने दिया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed