फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   widow sister has accused her brother of molesting and beating her In Mainpuri

UP: विधवा बहन पर डोली सगे भाई की नीयत, अकेले में उसे दबोचा और फिर... पुलिस को आपबीती बताकर फफक पड़ी पीड़िता

Mon, 18 Mar 2024 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

विधवा बहन पर सगे भाई की नीयत डोल गई। अकेले में उसे दबोचा और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
widow sister has accused her brother of molesting and beating her In Mainpuri
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को विधवा एसपी कार्यालय पहुंची। यहां उसने अपने सगे भाई द्वारा छेड़छाड़ करने और पीटने की बात कही। यह सुनकर मौजूद लोग हैरान रह गए। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मुंबई की रहने वाली विधवा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। कहा कि बीती 28 फरवरी को वह थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई थी। यहां 14 मार्च को सगे भाई ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो भाई और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडे से पीटा। इससे वह घायल हो गई।  

विज्ञापन

धक्का मारकर घर से निकाला

बताया कि आरोपी की पत्नी ने बाल पकड़कर पीटा। गाली-गलौज की। उसे धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। शिकायत पर एसपी विनोद कुमार ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के भाई व पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed