फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   While withdrawing money miscreants snatched ATM card from women and withdraw money in Mainpuri

Mainpuri: पैसे निकालने को पिन डाल रही थी महिला, तभी एटीएम में घुसे बदमाश, छीन ले गए कार्ड, खाता कर दिया साफ

Wed, 12 Apr 2023 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

मैनपुरी में पैसे निकालने को एक महिला एटीएम में पिन डाल ही रही थी कि तभी एटीएम में बदमाश घुस आए। उन्होंने महिला से अभद्रता की और कार्ड छीन ले गए। इसके बाद कुछ ही देर में खाते से पैसे निकाल लिए।

विज्ञापन
While withdrawing money miscreants snatched ATM card from women and withdraw money in Mainpuri
ATM Demo Pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईशन नदी पुल के पास मंगलवार की शाम एक महिला रुपये निकालने के लिए एटीएम सेंटर गई। वह रुपये निकाल पाती, इससे पहले ही दो युवक अंदर आए। अभद्रता करते हुए कार्ड छीन कर ले गए। कुछ देर बाद महिला के खाते से 22 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

एटीएम में पिन डालते समय घुसे युवक

कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड निवासी सुमन देवी को बच्चों के स्कूल की फीस जमा करनी थी। मंगलवार की शाम को वह ईशन नदी पर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वह रुपये निकालने की पिन डाल रही थी। तभी दो युवक सेंटर के अंदर घुस आए। वह अभद्रता करते हुए एटीएम कार्ड छीन कर ले गए। 

विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई की जाएगी-थानाध्यक्ष

महिला शोर मचाती रही, लेकिन बदमाश तब तक वहां से जा चुके थे। कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर खाते से 22 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जिसे देख कर सुमन देवी के होश उड़ गए। उनकी ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed