फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   When she refused to abuse, he opened fire on the woman.

Mainpuri News: गालियां देने से मना किया तो महिला पर किया फायर

Mon, 25 May 2026 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
When she refused to abuse, he opened fire on the woman.
गालियां दे रहे शख्स को रोकना महिला को भारी पड़ गया, उस पर घर में घुस कर हमला किया गया। महिला को पीटा और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। तमंचे से फायर कर दहशत फैला दी गई। बचाने आए अन्य परिजन से भी हाथापाई की गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैरावली निवासी राजबेटी ने बताया कि 16 मई की शाम करीब सात बजे वह घर पर थीं। गांव के रहने वाले कुश, ऋषभ उर्फ कन्हैया, धीरज, सुनील उर्फ लुक्का घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। बाहर आकर उन्होंने युवकों से गालियां देने से मना किया। इसी बात पर सभी बौखला गए और घर में घुस कर महिला को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किए। शोर-शराबा सुनकर बचाने आए राजबेटी के बेटे अंशू और बेटी पूनम की भी पिटाई की गई। हमलावरों ने सीसीटीवी व डीवीआर को भी तोड़ कर नष्ट कर दिया। महिला को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed