फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ... We're just in the way, so you only get what the world

...हम जिसमें बस रहे हैं, वो दुनिया तुम्हीं तो हो

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
... We're just in the way, so you only get what the world
उर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में हजरत सूफी शाह महमूद मियां रहमतुल्लाह अलेह का एक दिवसीय उर्स का गुरुवार को कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मुराद मांगी। 
विज्ञापन

शुरुआत इमाम साहब हजरत मोलाना हाफिज, कारी मोहम्मद आजाद, मोहम्मद मोमिन अशरफ साहब ने कुरआन-ए पाक की तिलावत के साथ की। इस अवसर तकरीर का आयोजन हुआ। इसमें मौलाना डाक्टर अहमद नईमी और अलीगढ़ से आए मौलाना सरवर रजा साहब ने बुजुर्गानेदीन की करामातों पर रोशनी डाली। आलिम हाफिज सहाब ने सूफियाना अंदाज में नातिया कलाम पेश किया। इसके बाद कव्वालियों का आयोजन हुआ। इसमें कव्वाल उवैस फैज ने दिल जिससे जिंदा है, वो तमन्ना तुम्हीं तो हो, हम जिसमें बस रहे हैं, वो दुनिया तुम्हीं तो हो पेश पर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कव्वाल रिहान, शफी, फरीद अहमद, भूरा अमजद, गुलाम अब्बास ने अपने-अपने सूफियाना कलाम पेश किए। 
विज्ञापन

इसके बाद खानकाहे रशीदिया के बच्चों ने नातिया कलाम पेश किए। इसमें हाफिज आलिम, हाफिज मोमिन, हाफिज जीशान, हाफिज आमिर, हाफिज नफीस, हाफिज अलियार, हाफिज शादाब आदि शामिल हैं। वहीं अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी की। कार्यक्रम में हजरत अली की पैदाइश भी धूमधाम से मनाई गई। इसके बाद कुल शरीफ की फातिहा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed