{"_id":"6a8b3489bddeafcca60e0156","slug":"ayush-wins-bronze-in-east-zone-taekwondo-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1141360-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ईस्ट जोन ताइक्वांडो में आयुष ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ईस्ट जोन ताइक्वांडो में आयुष ने जीता कांस्य
Sun, 23 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 पदक के साथ खिलाड़ी आयुश कुमार, साथ में कोच योगेश कुमार माथुर। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 अगस्त तक भदोही में किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के करीब 300 स्कूलों के 3500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैनपुरी के आयुष कुमार ने कांस्य पदक जीता है।
चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में मैनपुरी के आयुष कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई। मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक योगेश कुमार माथुर ने बताया कि सभी छह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की तैयारियों को और बेहतर किया जाएगा।