Mainpuri: शराब पीते हुए सिपाही का वीडियो आया सामने, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
मैनपुरी में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आया तो एसपी ने मामले में जांच बैठा दी। सीओ ने कहा कि मामले की जांच करके अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक सिपाही का शराब पीते वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने इसकी जांच सीओ को सौंपी है। हालांकि यह वीडियो तीन साल पुराना आगरा का बताया जा रहा है। सीओ ने कहा कि जांच करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।
जिले में मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शराब पीता हुआ नजर आ रहा है। बताया गया कि वीडियो पुलिस लाइन के पास का है। आरक्षी पुलिस लाइन में तैनात है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनोद कुमार ने जांच सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को सौंपी है।
सीओ बोले- उच्चाधिकारियों को सौपेंगे जांच रिपोर्ट
जांच कर रहे सीओ ने बताया कि मौके पर जाकर पूछताछ की गई। वहीं वायरल वीडियो के बारे में जानकारी की गई। पता चला कि यह वीडियो तीन साल पहले आगरा के ढबरई क्षेत्र में बनाया गया था। किसी के द्वारा इसे हाल ही का बताते हुए वायरल किया गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।