{"_id":"577e4adf4f1c1b646d7fa1ae","slug":"van-to-be-vulnerable-to-the-death-of-uncle-nephew-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की चपेट में आकर मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की चपेट में आकर मामा की मौत, भांजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग मामले में महिलाओं को एटा कारागार में बंद किया गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भोगांव क्षेत्र में गुरुवार दोपहर वैन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा भांजे घायल हो गए। दोनों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया यहां से जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में मामा की मौत हो गई।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला झम्मन का रहने वाला भूरे लाल (23) गुरुवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार में अपनी बहन के घर आया था। दोपहर को वो अपने भांजे दीपक (18) को साथ लेकर बाइक से ससुराल सराय अगहत एटा जा रहा था। बाइक दोपहर करीब एक बजे थाना भोगांव क्षेत्र में आलीपुर-संकिसा मार्ग पर पहुंची तभी काली नदी पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन की चपेट में आ गए, इसके बाद चालक वैन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मैनपुरी लाते समय भूरेलाल की रास्ते ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
छह माह पूर्व ही हुई थी शादी
भूरेलाल की शादी फरवरी माह में हुई थी। भूरेलाल चार भाईयों में सबसे छोटा था। और दिल्ली में पत्नी के साथ रह रहा था। हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।