फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Urs of Baba in Rahmatullah speech

बाबा रहमतुल्ला के उर्स में हुई तकरीर

Thu, 05 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 05 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Urs of Baba in Rahmatullah speech
हजरत इमाम हुसैन ने दीन और सच्चाई के खातिर अपना तन मन एवं पूरा घराना कुर्बान कर दिया और शहादत का जाम पिया। हजरत इमाम हुसैन ने करबला के मैदान में लोगों को यह दर्शा दिया कि हर हाल में नमाज अदा करनी चाहिए और दीन के खातिर बड़ी से बड़ी कुर्बानी से पीछे नहीं हटना चाहिए। उक्त विचार हाफिज जाकिर साहब ने मोहल्ला काजी में हजरत नाशाह बाबा रहमतुल्ला के उर्स मुबारक मौके  पर व्यक्त किए।
विज्ञापन

हाफिज जाकिर साहब ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन से पूर्व जो कुरीतियां थी वो आज भी हैं। नमाज, रोजा एवं इस्लामी अरकान से लोग पीछे हट रहे हैं और बुराइयों पर जा रहे हैं। सच्चा मुसलमान वही है जो हुजूर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चले। इस अवसर पर मौलाना सिराजुद्दीन वारसी ने कहा कि सूफी संतों की कृपा सब पर होती है। लोग मुसीबत के समय बुजुर्गों की दरगाह पर जाकर दुआ मांगते हैं। खुदा का सच्चा बंदा वही है जो खुदा की इबादत में अपना सुख चैन तन मन कुर्बान कर दे। उर्स में अफराज अली, औसाफ अली, अरसद अली, फरमान अली, आफताब अली, मुख्तियार हुसैन, अबरार हुसैन, अनवार हुसैन, इस्लाम खां आदि अन्य जायरीन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed