{"_id":"6a8bc915dd7e6f23ea097e9c","slug":"prithvinath-mahadev-temple-echoes-with-devotees-on-sawan-monday-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का चौथा सोमवार: हर-हर महादेव से गूंजा पृथ्वीनाथ धाम, जलाभिषेक को रात से ही डटे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का चौथा सोमवार: हर-हर महादेव से गूंजा पृथ्वीनाथ धाम, जलाभिषेक को रात से ही डटे कांवड़िए
Mon, 24 Aug 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:01 AM IST
सार
सावन के चौथे सोमवार से पहले आगरा के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। रविवार को भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और शृंगार कर ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ महादेव का पूजन करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे, महंत अजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सावन मास के चौथे सोमवार पर प्राचीन श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। सुबह चार बजे बाबा पृथ्वीनाथ के पट खोल दिए जाएंगे। जलाभिषेक के लिए एक दिन पहले ही कांवड़ियों ने मंदिर क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। रविवार को मेले की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। भोलेनाथ विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ किया गया।
सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे और भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता बीना लवानिया ने बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महंत अजय राजौरिया ने अतिथियों का पट्टिका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा पृथ्वीनाथ का चौथा सोमवार आस्था और परंपरा का बड़ा पर्व है। इस दिन दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
महंत ने बताया कि चौथे सोमवार को मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। कांवड़िए गंगाजल लेकर बाबा के दरबार में पहुंच गए हैं। भोर होते ही वे जलाभिषेक शुरू कर देंगे। पूरा दिन भक्त जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करेंगे। मेले के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट सदस्य मुकेश कुशवाह ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव सतेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि बंसल, विधि सलाहकार एडवोकेट निशांत चतुर्वेदी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सेवादार और सदस्य मौजूद रहे।