{"_id":"68a410b24d7549baab0aab57","slug":"uproar-after-the-death-of-a-laborer-family-members-left-the-body-in-the-middle-of-the-road-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: मजदूर की मौत के बाद हंगामा...बीच सड़क पर घरवालों ने रख दी लाश, हत्या का लगा रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: मजदूर की मौत के बाद हंगामा...बीच सड़क पर घरवालों ने रख दी लाश, हत्या का लगा रहे आरोप
Tue, 19 Aug 2025 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:23 AM IST
सार
मैनपुरी में मजूदर की मौत के बाद हंगामा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छत से धक्का देकर उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
सड़क पर रख दी लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मुंशी में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिर कर मजदूर की मौत के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, मंगलवार की सुबह शव को सिंधिया तिराहा पर रख कर जाम लगा दिया। जिसके बाद आनन फानन में दन्नाहार पुलिस ने बताए गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधाऊ निवासी 35 वर्षीय राजीव शाक्य उर्फ राजू राज मिस्त्री सोमवार सुबह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला मुंशी में एक मकान निर्माण में काम करने गए थे। दूसरी मंजिल पर काम करने के दौरान राजीव नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर मारपीट कर धक्का देने का आरोप लगाया गया था। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव को सिंधिया तिराहा पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा मांग करने लगे। आनन फानन दन्नाहार पुलिस ने केस दर्ज किया। जाम खुलवाने के लिए लोगों को पुलिस समझा बुझा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन