फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Up School Closed News: Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Open From 1 January

UP School Closed: 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश; जानें इस जिले में कब खुलेंगे विद्यालय

Tue, 23 Dec 2025 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 06:40 PM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने आठवीं तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 1 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Open From 1 January
Up School Closed News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कई दिनों से ठंड और गलन की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देर शाम शुरू हुआ घना कोहरा मंगलवार सुबह भी देखने को मिला। ऐसे में दृश्यता करीब 20 से 30 मीटर तक ही रह गई। ठंडी हवाएं चलने से हुई गलन से लोगों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से जिलाधिकारी ने 8वीं तक के सभी विद्यालयों का 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार 11 बजे के बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाई।
विज्ञापन



 

7 दिन बंद रहेंगे विद्यालय
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और गिरते हुए तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था। सभी विद्यालयों को 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने के निर्देश जारी किए गए थे। ठंड कम न होने की वजह से जिलाधिकारी ने अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 7 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब एक हफ्ते से जिले में ठंड और कोहरे का असर लगातार देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हवाएं ठंडी हो गईं, जिससे शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक रहेगा। 26 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने की आशंका है। इस दौरान घना कोहरा होने की भी चेतावनी जारी की गई है।


 
विज्ञापन

कोहरे से वाहनों के संचालन में परेशानी
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां बसें करीब 1 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को हो रहे परेशानी, स्टेशन पर इंतजाम नहीं
घने कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। मंगलवार को कालिंदी एक्सप्रेस डाउन निर्धारित समय से 12.15 घंटे और अप 8 घंटे देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 डाउन सोमवार रात 11:20 बजे के स्थान पर मंगलवार सुबह 11:35 बजे मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के 12 घंटे 15 मिनट की देरी से आने के कारण यात्रियों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 अप के मैनपुरी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3:50 बजे का है, मंगलवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 8 घंटे देरी से दोपहर 12:43 पर पहुंची। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय न होने के कारण यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर घंटोें इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed