फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UP Bypoll 2024 CM Yogi Adityanath's public meeting Ghiror of Mainpuri

सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना: बोले- नेता जी को हो रहा होगा कष्ट, सुपुत्र ने कांग्रेस को गिरवी रख दी पार्टी

Sat, 09 Nov 2024 04:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 04:18 PM IST
सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुजेश के समर्थन में सीएम योगी ने जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भाजपा विकास की गारंटी है। 

विज्ञापन
UP Bypoll 2024 CM Yogi Adityanath's public meeting Ghiror of Mainpuri
संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुलायम के गढ़ मैनपुरी में पहुंचे। यहां घिरोर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने बांके बिहारी का जयकारा लगाकर संबोधन की शुरूआत की। सीएम योगी ने कहा कि सपा के कृत्यों से नेताजी को कष्ट हो रहा होगा। कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस के पास गिरवी रख दिया है। बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है। इसलिए ऐसा काम करता है कि मैनपुरी के सामने संकट आ जाता है।
विज्ञापन




सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव को आपातकाल में जेल भेजा था। राममनोहर लोहिया ने कहा था परिवार और संपत्ति का मोह न करें, लेकिन आज सपा परिवार में सभी पद चाहती है। भीमराव आंबेडकर की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने संविधान में जो धारा 370 जोड़ी थी, वो पीएम नरेंद्र ने समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


 

कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा
कांग्रेस की गोद मे अखिलेश की सपा खेल रही है। वह देश की अखंडता से खेल रही है। सपा नेताजी के आदर्श से दूर जा चुकी है। भाजपा ने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। भाजपा ने अपना वह वादा पूरा कर दिया है। हम कहते हैं कृष्ण कन्हैया हम आएंगे आपका सम्मान कराएंगे, लेकिन सपा इस पर मौन है। हमारे कृष्ण कब तक इंतजार करेंगे। मैं द्वारिका गया तो तो वहां काम देखा। पीएम मोदी वहां कायाकल्प कर रहे हैं।  कृष्ण ने द्वारिका जाकर द्वारिकाधीश बनकर काम किया। आज की सपा रामद्रोही है। अखिलेश यादव आज तक दर्शन करने नहीं गए। उन्हें लगा वोट खिसक जाएगा। अयोध्या, मथुरा और काशी जाने पर इनका वोट खिसकता है। सपा से कहिये कन्हैया का सम्मान नहीं करते तो हम भी बाय बाय करते हैं।

भाजपा विकास की गारंटी
सीएम योगी ने कहा कि विकास एक नई कहानी कहता है। अगर एक परिवार को जिताते रहेंगे तो वह चुनाव में आएंगे। अनुजेश यादव से फ़ोन से कह देंगे उतना विकास कराएंगे। एक तरफ भजपा है, निषाद पार्टी है सभी का समर्थन अनुजेश के साथ है। लोकसभा चुनाव में जो खटाखट की बात कही थी वह आया क्या? इन्होंने झूठ क्यों बोला, पीएम मोदी आये तो संविधान बदला गया क्या? आरक्षण खत्म हुआ क्या?

 
विज्ञापन

अब माफिया का नहीं है डर
सीएम योगी ने कहा कि आज माफिया कब्जा नहीं कर सकता है।  किसी बेटी के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अगर करेगा तो यमराज उसको अगले चौराहे पर उठाकर ले जाएंगे। विकास और विरासत की भाजपा गारंटी है।

 

बंटे थे तो कटे थे..
घिरोर में सीएम योगी ने एक बार फिर कहा कि बटेंगे तो कटेंगे और बटे थे तो कटे थे। अब एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। करहल आर या पार का निर्णय ले लीजिए। भाजपा की झोली भर दीजिए। विकास कार्य से अनुजेश झोली भर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed