{"_id":"68d3d4827dd0270b460852fb","slug":"up-board-exam-student-can-apply-for-board-exam-till-september-26-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: विद्यार्थी आज ही कर दें आवेदन....नहीं तो परीक्षा से हो जाएंगे वंचित, 26 सितंबर है लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: विद्यार्थी आज ही कर दें आवेदन....नहीं तो परीक्षा से हो जाएंगे वंचित, 26 सितंबर है लास्ट डेट
Wed, 24 Sep 2025 04:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:53 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास दो दिन का समय है। अगर इस दाैरान वह आवेदन नहीं कर पाते हैं तो परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग में इस समय बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों के आवेदन पर जोर दिया जा रहा है। इसमें अब दो दिन का ही समय रह गया है। 26 सितंबर को आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
पूर्व में 10 अगस्त इसकी आखिरी तारीख तय थी। कुछ दिन पहले इसे बढ़ाकर 26 सितंबर कर दिया गया था। यह तारीख अब नजदीक आ गई है। जिन बच्चों के आवेदन बचे हैं, वहां तेजी से कार्य करने पर जोर दिया जा रहा है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क, उनके दस्तावेज और अन्य विवरण ऑनलाइन जमा कराए जा रहे हैं।

वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 27 सितंबर तक कोषागार में जमा करेंगे। उन्हें 30 सितंबर की रात 12 बजे तक छात्रों के विवरण और शुल्क की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों की जांच 1 से 4 अक्तूबर तक की जाएगी। यदि किसी छात्र के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य 5 से 8 अक्तूबर तक संशोधन करेंगे। 10 अक्तूबर तक उन्हें विद्यार्थियों के अभिलेख फोटो सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि आवेदन की बढ़ाई गई समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट
ये भी पढ़ें-डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट