{"_id":"5c6ef1a1c6df54670db916ad4e1bbafb","slug":"university-exams-start-with-mis-managment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के साथ्ा विवि परीक्षाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के साथ्ा विवि परीक्षाओं का आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच गुरुवार को विवि की परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के 76 परीक्षा केंद्रों के लिए दो नोडल केंद्र बनाए हैं। इनमें से 45 का नेशनल डिग्री कालेज भोगांव और 31 का नोडल केंद्र श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज को बनाया है।
एक दिन पहले रात तक नोडल केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंचे। एनडी कालेज के प्राचार्य अजब सिंह ने बताया कि उनके नोडल केंद्र से जिले के 45 कालेजों को संबद्ध किया है। श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज के नोडल अधिकारी डा. राकेश रवि ने बताया कि उनके यहां 31 कालेजों को संबद्ध किया है।
प्रवेश पत्र के लिए भटकते रहे छात्र
विवि ने एक दिन पहले ही वेबसाइट पर प्रवेश-पत्र अपलोड किए। इसके चलते कई डिग्री कॉलेजों में एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र ही डाउनलोड नहीं हो सके। छात्र पूरे दिन डाउनलोड कराने के लिए भटकते रहे।
तीन केंद्रों पर हुई बीए, बीएससी की परीक्षा
गुरुवार को मात्र तीन केंद्रों पर बीए-बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। डा. भीमराव अंबेडकर डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष सैन्य विज्ञान में पंजीकृत एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस में आरसी महिला महाविद्यालय के पंजीकृत 24 में से 23 ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। विजय स्वरूप महाविद्यालय कोसमा में पंजीकृत पांच में से चार ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा।
आज से मिलेंगे प्रवेश पत्र
श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. राकेश रवि ने बताया कि 27 मार्च से नगला जुला पर प्रवेश पत्रों का वितरण किया जाएगा। बीए-बीएसए प्रथम वर्ष के छात्राएं महाविद्यालय नगला जुला पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।