{"_id":"580e081a4f1c1bba3cbc191a","slug":"underground-and-overhead-line-replacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड तथा ओवर हेड लाइनें बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड तथा ओवर हेड लाइनें बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
डाली जा रही लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा बाईपास रोड के चौड़ीकरण के चलते करहल रोड क्षेत्र में अंडर ग्राउंड तथा ओवर हेड लाइनें बदले जाने से सोमवार को सात घंटे की कटौती की गई। इससे क्षेत्र के उद्योग धंधों पर भी असर पड़ा। अधिकांश लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
करहल रोड विद्युत उपकेंद्र से टाउन फर्स्ट तथा सेकेंड क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक कटौती की गई। अधिशासी अभियंता एके पांडेय, जेई केके वर्मा की देखरेख में टीमों ने पूरे दिन काम किया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अंडर ग्राउंड तथा ओवर हेड लाइनें बदले जाने से विद्युत कटौती की जा रही है। लाइन का काम पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। जिस क्षेत्र में काम होता है उस क्षेत्र में ही कटौती की जाती है। जिसकी सूचना उपभोक्ताओं को एक दिन पहले ही दे दी जाती है।