{"_id":"57e27d544f1c1b0222a8279e","slug":"uncontrolled-u-turn-into-the-ditch-dcm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम खाई में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डीसीएम खाई में पलटी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार तड़के इटावा से सरिया लादकर मैनपुरी आ रही डीसीएम कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा के थाना बढ़पुरा के गांव नगला अजीत का रहने वाला मोहर सिंह डीसीएम चालक था। तड़के वह परिचालक विमल कुशवाह के साथ डीसीएम में सरिया लादकर मैनपुरी सप्लाई देने आ रहा था। डीसीएम में उसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सफर कर रहा था। गाड़ी सुबह करीब 4:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के समीप पहुंची तभी गाड़ी के आगे कोई पशु आ गया जिसे बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक समेत डीसीएम में बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डीसीएम में बैठे दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं। वह प्राइवेट वाहन से मैनपुरी चला गया।