{"_id":"6a3d76cfd86622d5b1019064","slug":"uncle-and-niece-die-in-road-accident-near-harchandpur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161845-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हरचंदपुर के पास सड़क हादसे में ताऊ-भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हरचंदपुर के पास सड़क हादसे में ताऊ-भतीजी की मौत
Fri, 26 Jun 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो40 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजते पुलिसकर्मी। संवाद
किशनी(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम गांव हरचंदपुर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार ताऊ-भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी 50 वर्षीय स्वदेश पाल कस्बा में मंडी के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे 16 वर्षीय भतीजी लवली पाल को बाइक पर बैठा कर गांव भिटारा भागवत कथा सुनने जा रहे थे। गांव हरचंदपुर के पास मैनपुरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोड़ पर उनकी बाइक और एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार घटनास्थल से कुछ दूर खाई में पलट गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वदेश और लवली को सीएचसी भेजा वहां चिकित्सक ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। हादसे में साइकिल सवार गांव हरचंदपुर निवासी दिवारी लाल प्रजापति, कार चालक विनोद निवासी गनेशपुर सदर कोतवाली मैनपुरी, आनंद निवासी नगला गुसाईं थाना कुरावली की हालत गंभीर बनी हुई है, सभी घायलों को सीएचसी से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
पुलिस हादसे के कारण की कर रही जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां मोड़ है। संभवत: कार चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा। जिस वजह से हादसा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे के कारण को लेकर जांच की जा रही है।