{"_id":"66b0bbd0e5fbc032360dfe8c","slug":"uncle-and-nephew-died-during-treatment-who-injured-in-road-accident-in-mainpuri-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल चाचा-भतीजे ने तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार; कार ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल चाचा-भतीजे ने तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार; कार ने मारी थी टक्कर
Mon, 05 Aug 2024 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:17 PM IST
सार
मैनपुरी में सड़क हादसे में घायल चाचा-भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। कार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती 16 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए चाचा-भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में हुआ था। थाना क्षेत्र के ही ताहरपुर गांव निवासी रामेश्वर दयाल ने पुलिस को बताया कि भाई सोने लाल और चाचा गोपाल राज मिस्त्री व बेलदारी का काम करते थे। 16 जुलाई की रात को दोनों घिरोर से काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई कर दिया गया था। इस दौरान गोपाल की मृत्यु हो गई थी। इलाज के दौरान तीन दिन बाद सोने लाल ने भी दम तोड़ दिया। चाचा और भाई अंतिम संस्कार आदि के बाद रविवार को घिरोर थाने पहुंचे रामेश्वर दयाल ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन