{"_id":"ffc6f01c542342e6cfea8d6e3c843c91","slug":"ultrasound-center-operators-send-per-month-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक प्रति माह भेजें रिपोर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक प्रति माह भेजें रिपोर्ट’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ और एसडीएम ने रविवार को तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक किए। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक प्रति माह समय से रिपोर्ट भेजें। भ्रूण लिंग परीक्षण किसी भी सूरत में न किया जाए। पीसीपीएनडीटी एक्ट का पालन किया जाए।
शनिवार को सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता और एसडीएम सदर एसएन यादव की टीम आगरा रोड स्थित एक नर्स़िग होम पर पहुंची। वहां केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अभिलेख चेक किए। केंद्र पर कर्मचारियों के एप्रिन न पहने होने पर नाराजगी जताते हुए एप्रिन पहनने और नाम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। टीम इसके बाद कचहरी रोड स्थित दो नर्स़िग होम पर पहुंची। वहां पर भी अभिलेख चेक किए। कहा कि कार्रवाई के दौरान यदि कोई अनियमितता मिली तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले सभी मरीजों को समय से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट दी जाए। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट प्रतिमाह संबंधित फार्म पर भरकर सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि अन्य केंद्रों पर भी शीघ्र छापामार कार्रवाई की जाएगी।