फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two young men killed in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 21 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed in road accidents
accident - फोटो : अमर उजाला
 थाना कोतवाली और करहल में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। करहल में मृत युवक फीरोजाबाद का रहने वाला है। पहला हादसा करहल में ग्राम ज्योंथरा के पास और दूसरा मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर ग्राम ललूपुर के पास हुआ। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। थाना करहल क्षेत्र में ग्राम ज्योंथरा के नजदीक बाइक सवार युवक को रात 7.45 बजे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तलाशी में युवक के पास से कुछ कागजात और फोन मिला। उससे पुलिस को पता चला कि मृतक युवक उदयवीर (26) फीरोजाबाद के संजीवनगर का रहने वाला था। वह किसी काम से करहल आया था। वहां से बाइक फीरोजाबाद अपने घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को फोन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवारीजन मैनपुरी नहीं आ सके थे।
विज्ञापन


 वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर में रात 8:30 बजे एक डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में सैफई अस्पताल भेज दिया गया है। युवक कौन हैं इसका पता खबर लिखे जाने तक पुलिस कर रही थी। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक हिरासत में ले लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं हादसे के बाद लोगों ने मैनपुरी-भोगांव मार्ग जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। साथ ही यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

                                                                                          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed