फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died due to difficulty in breathing

Mainpuri News: सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 04 Dec 2025 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two patients died due to difficulty in breathing
मैनपुरी। सर्दी के मौसम में निमोनिया, बुखार और सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं ह्रदयघात के चलते वृद्ध ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 700 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। इनमें अधिकतर मरीज सर्दी संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। एलाऊ क्षेत्र के नगला कड्डी निवासी महेश कुमार(58) कुछ दिनों से सांस की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। परिजन उनका निजी डाक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार रात अचानक सांस लेने में दिक्कत होने से हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिछवां के गांव जिरौली निवासी जयपाल सिंह(70) की सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अचानक हालत बिगड़ी तो उन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव के मोहल्ला जौहरी निवासी 80 वर्षीय मुकुट बिहारी की ह्रदयघात के कारण हालत बिगड़ी तो उन्हें भी रात को अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 700 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। इनमें 400 से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, निमोनिया, पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत होने की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed