{"_id":"63daa78b90325b25df5435e8","slug":"two-parties-fought-over-tying-cattle-one-side-spread-panic-by-firing-in-mainpuri-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो गिरफ्तार
Wed, 01 Feb 2023 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:26 PM IST
सार
मैनपुरी में पशु बांधने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फायरिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के महोली खेड़ा गांव की है। यहां बीती शाम प्रदीप कुमार और ईशू के बीच पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष से लोग जुट गए। कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मौके पर एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
मामले में प्रदीप की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि ईशू, गुलशन, इंदल, ब्रहृमदत्त, सुमित, गौरव ने भूखंड पर लड़े खूंटे उखाड़ फेंके और कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए फायरिंग की। मारपीट में उसे बचाने आए धर्मेंद्र, विजय, नम्रता, वीना की भी पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौके से ब्रह्मदत्त और इंदल सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन