फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two farmers burning stubble in Etah were caught by satellite and fined 25,000 each

पराली जलाई तो खैर नहीं: सैटेलाइट से पकड़े गए दो किसान, लगा 25-25 हजार का जुर्माना; पर्यावरण नुकसान पर कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

एटा में पराली जलाते दो किसान सैटेलाइट से पकड़े गए। इन पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया। पर्यावरण नुकसान पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Two farmers burning stubble in Etah were caught by satellite and fined 25,000 each
पराली जलाई गई (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पराली जलाने के मामले में दो किसानों पर जुर्माना लगाया है। सैटेलाइट से पराली जलाने का मामला पकड़ में आया था। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में टीम बनाकर क्षेत्र में भेजी और कार्रवाई कराई है।

विज्ञापन


अवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिनावली निवासी रोहताश कुमार और इनके भाई मनोज कुमार पर 2500-2500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि धान की पराली नहीं जलाने को लेकर कृषि विभाग लगातार लोगों को जागरूक करता आ रहा है। 

विज्ञापन

जुर्माने और सजा के प्रावधान को लेकर किसानों को आगाह किया जाता रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है, इसमें पराली जलाने वाला बच नहीं सकता है। इसके बाद भी किसान नहीं मान रहे और पराली जलाने की घटना सेटेलाइट से सामने आने लगी हैं।

पराली जलाने पर शासन ने जुर्माने का सख्त प्रावधान लागू किया है। इनके अनुसार दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों 2500 रुपये जुर्माना, दो से पांच एकड़ भूमि वालों पर 5000 हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि में पराली जलाने वाले किसानों पर 15000 रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, यदि कोई किसान पराली जलाने की पुनरावृत्ति करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कंबाइन हार्वेस्टर पर सख्त नियम

उप निदेशक कृषि रोताश कुमार ने बताया कि यदि कोई कंबाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के धान की कटाई करते हुए पाया जाता है, तो उसे मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा और संबंधित थाने में सौंप दिया जाएगा। किसानों से पराली जलाने से बचने और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देने की अपील की गई है। ताकि पराली जलने से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed